लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को अपने 191 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इसमें शिवपाल यादव और आजम खां के भी नाम शामिल हैं। मुलायम सिंह यादव की सूची से 12 नाम काट दिए गए हैं।
शिवपाल यादव को उनकी परंपरागत जसवंत नगर सीट से टिकट दिया गया है तो आजम खां रामपुर से चुनाव लड़ेंगे। इनके साथ ही पार्टी ने आजम खां के बेटे अब्दुल्ला खान को स्वार सीट से टिकट दिया है। बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे राकेश वर्मा को सपा से टिकट नहीं मिला है। पार्टी के उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है-








